फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत में गड़बड़ी

विज्ञापन
तहसील के निकट परसा मार्ग पर कुछ इस तरह हो रही पैचिंग। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मार्गों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। इसका प्रमाण नगर सीमा में ही देखने को मिला। भिनगा-परसा मार्ग पर हो रहे मरम्मत कार्य को देख लोग अभी से मार्ग के अस्तित्व पर उंगलियां उठाने लगे हैं। वहीं अधिकारी सबकुछ देख कर भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा 30 नवंबर तक जिले के सभी मुख्य व संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त मार्ग बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। सरकार के तेवर देख हरकत में आए विभाग द्वारा आननफानन में मरम्मत कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है।
ठेकेदार नियमों को ताक पर रख मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। ठेकेदार गड्ढे में पत्थर डाल उसे लीपापोती करने में लगे हुए हैं। उन्हें यह भी ख्याल नहीं है कि पानी में डाला जाने वाला तारकोल एक पल भी सड़क को सुरक्षित नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ सोमवार को भिनगा में तहसील के निकट परसा मार्ग पर देखने को मिला। सड़क पर पानी भरा होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा उस पर तारकोल व गिट्टी डाल कर दबवाया जा रहा था। इसे देख मार्ग से गुजरने वाले लोग सड़क के अस्तित्व को लेकर सवालिया निशान लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मरम्मत से यह मार्ग ज्यादा दिन गड्ढा मुक्त नहीं रह सकेगा।
विज्ञापन

सीडीओ अवनीश राय ने कहा कि सड़क मरम्मत की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो फिर से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें