फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की रेत व मिट्टी से हो रहा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। क्षेत्र में जर्जर मार्गों का जाल बिछा हुआ है। वहीं निर्माणाधीन मार्गों में भी खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण में कार्यदाई संस्था व उसके ठेकेदार की ओर से नदी की रेत व खेत की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र में हो रहे गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण के कारण क्षेत्रवासी इसके अस्तित्व को लेकर अभी से उंगली उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर भिनगा मार्ग पर शिकारी गांव के पास से ऐंठा गांव के बीच करीब 200 मीटर अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही इस सड़क में ठेकेदार की ओर से मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क के निर्माण के लिए पत्थर पर डस्ट के स्थान पर नदी का बालू डाला जा रहा है।
जिसमें सीमेंट का भी प्रयोग नहीं किया गया है। जमुनहा तहसील मुख्यालय के चंद कदम की दूरी पर हो रहे इस गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की जांच भी करना जिम्मेदार अधिकारी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इसी मार्ग से नियमित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों का आना जाना बना रहता है।
विज्ञापन

डबल लेन सड़क को जोड़ते हुए हो रहे इस गुणवत्ता विहीन निर्माण पर अधिकारी मौन है। देखा जाए तो यह क्षेत्र राप्ती की कटान व बाढ़ से प्रभावित है। स्थानीय ग्रामीण विनोद कुमार, पवन कुमार मिश्रा, राजितराम, मोहम्मद इस्लाम का कहना है कि मधवापुर घाट के पास राप्ती की काटन व बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद इस सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है।
इसकी शिकायत भी उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी जांच करने मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी टीके शिबु से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने व मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी मिली तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें