फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी विभाग के विलय पर भड़के राजस्व कर्मचारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धराना प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट व राजस्व कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। चकबंदी विभाग को शासन की ओर से राजस्व विभाग में विलय किया जा रहा है। इसके विरोध तथा कई अन्य मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य को सौंपे ज्ञापन में महासंघ के अध्यक्ष व तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय ने कहा है कि राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग के विलय व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति का महासंघ विरोध करता है। प्रस्तावित विलय व प्रति नियुक्ति के कारण ज्येष्ठता व पदोन्नति आदि प्रभावित होगी।
इससे वेतन विसंगति होगी। इसे महासंघ स्वीकार नहीं करेगा। यदि ऐसा हुआ तो महासंघ आरपार की लड़ाई लड़ने को विवश होगा। महासंघ ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को विशेष प्रतिष्ठान प्रदान करते हुए वेतन उच्चीकृत किए जाने तथा संग्रह अमीन, लेखपाल, संग्रह अनुसेवक, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के ग्रेड वेतन को उच्चीकृत करने एवं तत्काल विभागीय पदोन्नति संपादित करने की मुख्यमंत्री से मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह, न्यायिक तहसीलदार राम दयाल वर्मा, नायब तहसीलदार जानकी प्रसाद शुक्ला व मुकेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, गोविंदनाथ मिश्र, अनंतराम, रामकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार वैश्य, संजीव कुमार पाठक सहित सभी कलेक्ट्रेट व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें