फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवानिवृत्त पीआरडी जवान सम्मानित

Fri, 12 Dec 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीआरडी जवान को सम्मानित करते अ​धिकारी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान टोली नायकों सहित बेहतर कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शाहिद अहमद ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान हमारी सुरक्षा के सबसे पहली कतार में खड़े रहते हैं। हर समस्या का सबसे पहले सामना करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व पूर्व डीओ पीआरडी कृष्णस्वरूप मिश्रा ने पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले गिलौला के टीम लीडर चंद्रभूषण को प्रथम, सिरसिया के मुकेश कुमार को द्वितीय तथा इकौना के विजय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 15 जवानों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार, रवि कुमार, माता प्रसाद जायसवाल, रजा इमाम रिजवी, शिव शरण यादव, नंदिनी सिंह व प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें