भिनगा की नई बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में कोरोना वायरस के एक भी मरीज नहीं पाए गए। यहां से भेजे गए 81 सैंपल में 54 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इससे जहां सभी ने राहत की सांस ली, वहीं शनिवार की सुबह से ही प्रशासन ने लॉकडाउन की सख्ती और बढ़ा दिया। प्रशासन का मानना है कि लॉकडाउन से ही भविष्य में शत प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। वहीं जिले में सब कुछ ठीक हो इसलिए जिन पर थोड़ा भी संदेह हो रहा है। ऐसे लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक सीएचसी क्षेत्र से पांच सैंपल लेकर जांच कराने का निर्देश दिया है।
जिले की बारह लाख आबादी में 25 से 30 हजार लोग दूसरे महानगरों में रहकर मजदूरी व नौकरी करते हैं। जबकि पांच से सात हजार लोग गैर मुल्क में काम की तलाश में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान इनमें से अधिकांश अपने घरों को लौटे थे। लौटे हुए लोगों को प्रशासन ने कहीं होम क्वारंटीन तो हास्पिटल क्वारंटीन में रखा था। इसके बाद भी किसी भी संदिग्ध को छोड़ा नहीं गया।
अब तक जिले में 81 किसी भी प्रकार से संदिग्ध पाए गए लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इनमें से 54 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसमें से 27 ऐसे हैं जिनका सैंपल शुक्रवार शाम छह बजे गया है। जिनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त होने वाली है। उम्मीद है कि इनमें से सभी कोरोना निगेटिव पाए जाएंगे। इस खबर के बाद प्रशासन के साथ जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। आम लोगों का मानना है कि जिले के लिए यह शुभ संकेत है। लेकिन इस शुभ संकेत के बाद भी प्रशासन ने लॉकडाउन में कोई भी छूट नहीं दी है।
भिनगा हो अथवा इकौना लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही है। केवल उन्हीं लोगों को बाहर जाने दिया जा रहा है। जो या तो दवाएं लेने जा रहे हैं। या जिन्हें प्रशासन ने बाहर निकलने की अनुमति दे रखी है।
कोरोना वायरस की सघन जांच के लिए प्रत्येक सीएचसी से पांच पांच सैंपल मंगवाए गए थे। दो सैंपल संयुक्त जिला चिकित्सालय में लिए गए। 27 सैंपल शुक्रवार को भेजे गए थे। ऐसे ही लगभग 25 सैंपल शनिवार को एकत्र किए जा रहे हैं। यह उन लोगों के सैंपल है जो गैर प्रांत व गैर मुल्क से जिले में आए थे। जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या थी। फिलहाल जो रिपोर्ट आई हैं। सब निगेटिव हैं।
- डॉ. विजय कुमार, सीएमएस
श्रावस्ती से शुक्रवार शाम तक कुल 81 नमूने कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसमें से 54 की रिपोर्ट आ गई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। 27 सैंपल जिन्हें शुक्रवार शाम को भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उम्मीद है कि वह भी निगेटिव ही रहेंगी। श्रावस्ती फिलहाल कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगा कर ही बाहर निकलने की अपील की जाती है।
- डॉ. विमल वैश्वार, जेडी/नोडल अधिकारी श्रावस्ती