पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एएसपी। स्रोत: संवाद
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव व लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
एएसपी ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, अपराध प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र, आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ, प्रार्थनापत्र प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, एलआईयू व सम्मन सेल में अभिलेखों के रखरखाव व डाटा फीडिंग की जांच की।
इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को सही से रखने व साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय महिला आयोग पोर्टल व सशक्त नारी पोर्टल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की स्थिति, फीडिंग की सटीकता व समयबद्ध की जानकारी ली।
एएसपी ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में अतिरिक्त सतर्कता अपनाने व लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।