फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात

Sat, 02 Nov 2024 07:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। यह बात अधिकारियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में महिला पुलिसकर्मियों की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्होंने वर्दी पहनकर रील बनाई। फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद यह वायरल हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी है।  

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहीं महिला मुख्य आरक्षी डिंपल पांडेय व महिला आरक्षी पम्मी साहू मल्हीपुर थाने में तैनात बताई जा रही हैं। इनका पुलिस की वर्दी में रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर लोग अपनी अपनी टिप्पणी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

उच्चाधिकारियों को भेजी गई सूचना

शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मल्हीपुर पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरि मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। फिलहाल वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें