श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें आपदा विशेषज्ञ एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बीते दिनों विधिक सहायता व सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अरुण कुमार मिश्र फरवरी में आयोजित सभी शिविर में लोगों को आपदा अधिनियम के तहत मिलने वाली सहायता तथा पात्रता की जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न उपकरणों का भी वितरण किया। इससे पात्रों को सहायता प्राप्त करने में काफी आसानी हुई थी। इसलिए रेडक्रॉस के सचिव को यह सम्मान दिया गया।