फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जलकर व गृहकर के 100 बकायेदारों से होगी वसूली

Sat, 16 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से नगर क्षेत्र के जलकर व गृहकर के 100 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद भिनगा के कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न सुधारों के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में जलकर व गृहकर के रूप में लगभग 50 लाख रुपये बकाया है। इस देनदारी को लोग पूरा करने का नाम तक नहीं ले रहे हैं। इसके तहत बकायेदारों को नोटिस भेजकर उनसे धनराशि की वसूली की जाएगी।
वहीं, डीएम ने नगर पालिका कार्यालय का बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं व अभिलेखों को देखा। उन्होंने सफाई, पेयजल, मार्ग आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने आवंटित बजट के सापेक्ष होने वाले कार्यों, कान्हा गोशाला व निराश्रित पशु आश्रय स्थल, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन, एमआरएफ संचालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26, भवन निर्माण मानचित्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, जनसुनवाई पोर्टल आदि की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने जनहित से जुड़े मामलों को निर्धारित समय सीमा में कराने के लिए ईओ भिनगा को निर्देश दिए।


सफाई के बाद कोई कूड़ा फेंके तो वसूलें जुर्माना
डीएम ने कहा कि वार्डों में साफ-सफाई के बाद अगर कोई कूड़ा-कचरा फेंके तो उसकी पहचान करें। इसके बाद उनसे जुर्माना वसूलें, ताकि उन्हें सबक मिल सके। कार्यालय परिसर स्थित वेस्ट-टू-ब्यूटी वाटिका, वेस्ट-टू-वंडर पार्क (नव ग्रह वाटिका), आधुनिक शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, अवर अभियंता हरिकृष्ण, अनूप तिवारी, मुश्ताक अहमद व सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें