राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
- फोटो : राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
कटरा। क्षेत्र के लंबुइया पोखरा में मौनी अमावस्या पर्व पर राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव से प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। समय माता मंदिर स्थित लंबुइया पोखरा पर अभिनव चौधरी के नेतृत्व में दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अयोध्या के रविशंकर दास ने पंजाब के मोंटी पहलवान को पटखनी दी। वहीं, गोरखपुर के जॉनी पहलवान को अयोध्या के लक्ष्मण दास ने पराजित किया। पंजाब के शेरू को हराकर उत्तराखंड के राजा कुरैशी विजेता बने। इस मौके पर संयोजक सुनील तिवारी, रेफरी के रूप में पूर्वांचल पहलवान उत्तम तिवारी, छांगुर प्रसाद, राजेंद्र यादव, अभय तिवारी, समसुल कमर आदि मौजूद रहे।