फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 358 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति के प्रमाणपत्र मिले

विज्ञापन
आवास का प्रमाण पत्र वितरित करते विधायक। - फोटो : आवास का प्रमाण पत्र वितरित करते विधायक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 358 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने डीएम अश्विनी कुमार पांडेय के साथ सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में हुए मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दद्दन मिश्रा ने कहा कि 358 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त हस्तांतरित की गई है। विधायक रामफेरन पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें