इकौना में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य।
वीरपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बुधवार को इकौना के एक पैलेस में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। प्रोफेसर प्रकाश मिश्रा ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर चर्चा की। उन्होंने अध्यापकों को बच्चे और शिक्षक के बीच बेहतर तालमेल बनाने को प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से सामंजस्य व विश्वास स्थापित करने की अपील की। दद्दन मिश्रा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत है। सरकार शिक्षकों के हित में कार्य कर रही है। वह उन्हें विभिन्न सुविधाएं भी दे रही है। कार्यक्रम में आरएसएस अवध प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. रामानंद तिवारी, डॉ. विकासकांत पांडेय, नीलमणि शुक्ला, प्रकाश मिश्र, सुभाष गुप्ता, राज कुमार चौहान, मोहित धवन, सौरभ पांडेय, नेहा मिश्रा, शिखा सिंह, शिवानी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।