फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: योगाभ्यास करा बताए उसके फायदे

Thu, 20 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा द​क्षिणी में योग करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराकर उसके फायदे बताए। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि योग सिर्फ शरीर को ही तंदुरुस्त नहीं करता बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, वृक्षासन, सुखासन, अनुलोम-विलोम व सर्वांगासन सहित अन्य योगाभ्यास बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से ध्यान केंद्रित होता है, मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है इससे स्मरण शक्ति तेज होती है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हर्षिता श्रीवास्तव, इरम फातिमा, मानवती देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें