फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राष्ट्रधारक दल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी। - फोटो : ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना तहसील क्षेत्र में पहचान छिपाकर प्रेम संबंध की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रधारक दल के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। सभी ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय राय को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इकौना क्षेत्र में हाल ही में ऐसी घटना हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महिला के साथ न्यायालय में बयान कराकर दोनों को साथ भेज दिया। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं दी। अब आरोपी पीड़ित की पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करके परिवार पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। इस मौके पर राजकमल मिश्रा, अनुपम गुप्ता, दिलीप मिश्रा, पूजा देवी, बाबूराम, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें