श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। आरक्षियों को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ होना आवश्यक है। टोलीवार ड्रिल से अनुशासन, एकरूपता, और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। एएसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, स्टोर, पीआरवी वाहनों में उपलब्ध फर्स्ट एड किट आदि का भी निरीक्षण किया। भोजनालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी को उच्च गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन देने व परिसर में स्वच्छता रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।