फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती का जलस्तर घटा, कटान तेज

Sun, 27 Aug 2023 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अशरफ नगर में चार घर नदी में समाए, कई अन्य पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

फोटो - 01
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती बैराज पर शनिवार को खतरे का निशान छू कर राप्ती का जलस्तर 20 सेंटीमीटर नीचे आ गया। इसके साथ ही नदी की धारा अपने किनारों पर तेजी से कटान करने लगी है। जिसकी चपेट में आने से अशरफ नगर में चार घर नदी की धारा में विलीन हो गए। जबकि कई अन्य घरों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। जिसे लेकर ग्रामीण दहशत में हैंं।
नेपाल सहित पहाड़ों पर हुई तेज बरसात के बाद शनिवार को राप्ती नदी का जलस्तर जमुनहा के राप्ती बैराज पर खतरे के निशान 127.70 पर पहुंच गया। इसके बाद नदी के कछार में बसे गांवों के लोगों की धड़कन तेज हो गई। ग्रामीण बाढ़ की संभावनाओं से निपटने के लिए अपने स्तर से तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच नदी का जलस्तर घट कर 127.50 पहुंच गया। जो खतरे के निशान से बीस सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में कछार के गांवों में उत्पन्न बाढ़ का खतरा तो टल गया। लेकिन नदी की लहरें अपने किनारों पर स्थित गांव, घर व खेतों में तेजी से कटान करने लगी। जिसकी चपेट में आने से हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर निवासी अहमद रजा खान, अब्दुल खालिक खान, जोकु अली व रहमान खान का घर कट कर नदी की धारा में विलीन हो गई।
विज्ञापन

कई अन्य घरों में कटान का खतरा बढ़ गया है। जिसे देख लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में रखा सामान संरक्षित करने में जुट गए हैं। वहीं इस बारे में डीएम कृतिका शर्मा का कहना है बाढ़ व कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी तहसील व बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें