फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ सीमा पर की संयुक्त गश्त

Sun, 27 Aug 2023 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13
विज्ञापन

श्रावस्ती। सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी सोनपथरी के जवानों ने रविवार नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभों की जांच करने के साथ ही सीमा पर बसे गांव के लोगों से नियंत्रण रेखा से दूर रहने की बात कही।
विज्ञापन

एसएसबी के सीमा चौकी सोनपथरी के प्रभारी निरीक्षक रघुनाथ ने नेपाल एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के निरीक्षक सूर्य देवा कोटे के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 618 से लेकर 618/1 तक पैदल मार्च कर सीमा स्तंभों की जानकारी ली। इस दौरान दोनों देश के सुरक्षा बल ने सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मन में सुरक्षा का भावना पैदा करने के उद्देश्य से उनके साथ वार्ता की। साथ ही सीमा पार अवैध गतिविधियों की सूचना एसएसबी व नेपाल एपीएफ को देने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें