फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती में समाई 100 बीघा कृषि भूमि, दहशत

विज्ञापन
 पिपरहवा गांव के पास खेत की कटान करती राप्ती नदी।-
विज्ञापन

विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में राप्ती का कहर बदस्तूर जारी है। नदी की लहरें ग्राम पंचायत हरिहरपुर करनपुर के मजरा पिपरहवा में किसानों के फसल लगे खेतों को निशाना बना रही हैं। बीते तीन-चार दिनों के भीतर राप्ती 100 बीघा से अधिक भूमि को निगल चुकी है और तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि इसी सीजन में अब तक 500 बीघा से अधिक जमीन नदी में समा चुकी है। इससे लोग दहशत में हैं और उनमें शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

राप्ती का जलस्तर घटने के साथ ही नदी जमुनहा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कटान कर रही है। सोमवार को कटान प्रभावित पिपरहवा गांव की पड़ताल की गई तो किसानों को दर्द उभरकर सामने आया। गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह, ध्रुप कुमार सिंह, कृतपाल सिंह, अक्षय कुमार सिंह, रक्षाराम, अम्बरलाल, संतराम, बीपत, सालिकराम, शोभाराम चौधरी, मंशाराम, सुंदर, नंदराम आदि ने बताया कि राप्ती अब तक फसल लगे 500 बीघा से अधिक खेतों को काट कर नदी की धारा में समाहित कर चुकी है। किसानों ने बताया कि नदी की धारा बीते कुछ दिनों से खेतों की ओर से है और तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिम्मेदारों की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके चलते कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ने व धान की फसल को भारी नुकसान


किसानों ने बताया कि राप्ती उपजाऊ भूमि को काट रही है। किसानों ने बताया कि खेत में खड़ी धान व गन्ने की फसल उनकी आंखों के सामने धीरे-धीरे कर नदी की धारा में समा रही है और वह सब दर्शक बनने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कुछ किसानों ने बताया कि भारी लागत लगाने के बाद मजबूरन हरी फसल को काट कर मवेशियों को चारे के रूप में खिलाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते जिम्मेदार नहीं चेते तो हम सब की फसल चौपट हो जाएगी और कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों ने डीएम से निरीक्षण करवाकर मदद की गुहार लगाई है।

 पिपरहवा गांव के पास खेत की कटान करती राप्ती नदी।-

 पिपरहवा गांव के पास खेत की कटान करती राप्ती नदी।-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें