फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ। बालिका मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालिका नित्यक्रिया के लिए गांव के पास स्थित जंगल गई थी। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। काफी देर बाद बालिका वापस गांव लौटी। गांव की महिलाओं ने उसके कपड़ों पर खून लगा देखा। पूछने पर बालिका ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। इस दरिंदगी से महिलाएं स्तब्ध रह गईं। उन्होंने तत्काल बालिका के परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। सीओ भिनगा भरत पासवान भी गांव पहुंचे और जानकारी इकट्ठा की। बालिका को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती करवाया गया है।

बालिका मानसिक रूप से कमजोर है। नित्यक्रिया के लिए जंगल गई थी, जहां उसके साथ घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज कर कोतवाली भिनगा पुलिस के साथ-साथ, एसओजी, सर्विलांस सहित पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल भाटी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें