फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बोरी रेस में रंजीत व सानिया अव्वल

Mon, 01 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बोरी दौड़ में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।  -स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में रविवार को फिट फॉर साइकिल व बोरी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। बोरी रेस में रंजीत व सानिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फिट फॉर साइकिल रेस व बोरी रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ ओझा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने कहा कि आधुनिकता के दौर में शरीर आलसी होता जा रहा है। ऐसे में हम सभी को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए कम से कम एक घंटा प्रतिदिन साइकिल चलानी चाहिए। यदि संभव हो तो अपने कार्यस्थल तक साइकिल से ही जाएं। इससे वाहनों पर निर्भरता तो कम होगी ही, सेहत भी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन


साइकिल पर सवार हो करीब 50 छात्र जीआईटीआई होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचे, वहां से वापस होकर स्टेडियम परिसर पहुंचे। इसके बाद बोरी रेस का आयोजन किया गया। इसके बालक वर्ग में रंजीत कुमार और बालिका वर्ग में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र यादव, जगेसर सैनी, मोहम्मद मुस्लिम व विकास गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें