एसएसबी मुख्यालय भिनगा में आयोजित कुश्ती में वितेजा को पुरस्कार प्रदान करते एसएसबी के अधिकारी।
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा में शनिवार को एसएसबी जवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जवानों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसकी शुरुआत एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की।
कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। इस दौरान 80 किलोग्राम भार वर्ग में वाहिनी चैंपियन के आरक्षी पाटिल रमेश प्रथम, आरक्षी अंकित कुमार नागर द्वितीय व 65 किलोग्राम भार वर्ग में आरक्षी इंद्रजीत प्रथम व आरक्षी एडीबी कृष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि दंगल जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत करती हैं। इस दौरान उप कमांडेंट निरूपेश कुमार, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा, मैच रेफरी सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम जाखड़ सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।