फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल टीकाकरण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में रैली निकालते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन इंद्र धनुष अभियान का दूसरा चरण सोमवार से चलाया जाएगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा से जागरूकता रैली निकाली गई। इसे एसीएमओ, अभियान के नोडल अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया ने कहा कि मिशन इंद्र धनुष के तहत सभी प्रकार के टीके लगाए जाने का नियम है। इस अभियान का एक चरण समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी कई गर्भवती व बच्चे इस अभियान से कवर नहीं हो पाए। इसीलिए जिले में अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से होगी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी 0 से लेकर 02 वर्ष तक के बच्चों व छूटी गर्भवती का टीकाकरण करेंगे। इसका तीसरा चरण 03 फरवरी 2020 व चौथा चरण 02 मार्च 2020 से शुरू होगा। इसमें गर्भवती व नवजात को डिप्थीरिया से बचाने के लिए टीडी के दो टीके दिये जा रहे हैं।
शिशु को गंभीर टीबी से बचाने के लिए बीसीजी, हेपेटाइटिस से बचाने के लिए हेप-बी, पोलियो से बचाने के लिए ओपीवी व आईपीवी, डिप्थीरिया, परट्यूसिस, टिटनेस, हिमोफिलेस इन्फ्लुएन्जी से बचाव के लिए पेंटावेंट, डायरिया से बचाव के लिए रोटा वायरस, न्यूमोकोकस के संक्रमण से बचाव के लिए पीसीवी, खसरे व रुबेला से बचाव के लिए एमआर, व जेई के टीके लगाए जा रहे हैं। सभी टीके सुरक्षित हैं। इसलिए हर व्यक्ति इस अभियान का लाभ लें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें