फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवोदय विद्यालय में मनाई राजीव गांधी की जयंती

Thu, 20 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा और विधायक प्रतिनिधि अरमान वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद वर्मा ने कहा कि सद्भावना समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे को प्रदर्शित करती है। उन्होंने विद्यालयों को इसका बेहतरीन उदाहरण बताया। प्रधानाचार्य नसीम अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में गीत, नृत्य और नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें