फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी जवानों ने किया नौ यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान ​शिविर का उद्घाटन करते द्वितीय कमान अ​धिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के टीम की मौजूदगी में नौ जवानों ने रक्तदान किया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीएन वर्मा की मौजूदगी में नौ जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे में हमें रक्तदान करना चाहिए क्योंकि हमारा शरीर दान किए रक्त को बना लेता है। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट गौतम आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें