महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक आदि से होने वाली ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए गए। चौपाल में सभी को ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने आदि के प्रति भी जागरूक किया गया।