फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 12 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थानों की टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मसम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी गई। छेड़छाड़, उत्पीड़न व घरेलू हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। नवरात्र पर मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, एटीएम पिन व बैंकिंग विवरण साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें