फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वियतनाम से आए 40 अनुयायियों ने किए दर्शन

Mon, 12 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गंध कुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में सोमवार को वियतनाम से आए 40 अनुयायियों का दल पहुंचा। बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में दल के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि दस पारमिताओं का पूर्ण पालन करने वाला बोधिसत्व कहलाता है। दस बलों या भूमियों को प्राप्त करने पर बोधिसत्व बुद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म का अंतिम लक्ष्य संपूर्ण मानव समाज के दुखों का अंत करना है। बुद्ध ने दुख, उसके कारण, निरोध और निरोध के मार्ग का उपदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें