फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बालश्रम रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Mon, 28 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करते पुलिसकर्मी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह टीम के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार व चिल्हरिया मोड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाल श्रम को लेकर होटलों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह के सामाजिक व कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बालश्रम या भिक्षावृत्ति करवाने पर होने वाली विधिक कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी कंचन देवी, अर्चना पांडेय, अमोल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें