फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डायट में नवाचार महोत्सव आयोजित

Mon, 28 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डायट में आयोजित नवाचार महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते अ​धिकारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में सोमवार को नवाचार महोत्सव एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने शिक्षकों की नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री और मॉडलों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने कहा कि नवाचार शिक्षा की गुणवत्ता का आधार है और इससे बच्चों का सीखना रुचिकर होता है। वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्य ने इसे शिक्षकों को नवाचारी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया। महामाया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्त ने मॉडलों की सराहना की। महोत्सव प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक तथा शिक्षक प्रशिक्षक-डीएलएड प्रशिक्षु वर्ग में हुआ। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ नवाचार राज्य स्तर के लिए नामित किए जाएंगे। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, इरशाद अहमद व सत्य प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें