फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डॉल्फिन व मगरमच्छ संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ककरदरी वन क्षेत्र के ग्राम रामपुर जब्दी में बुधवार को गंगेय डॉल्फिन व मगरमच्छ के संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन रक्षक शेषमणि मिश्रा ने बताया कि जलीय जीवों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गांगेय डॉल्फिन व मगरमच्छ के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। वन रक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि यदि ये जानवर दिखें तो उन्हें अनावश्यक परेशान न करें। उनसे दूरी बनाते हुए तत्काल वन विभाग को जानकारी दें। उन्होंने जलीय जीव संरक्षण में ग्रामीणों की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रधान मैनुद्दीन अंसारी और लालजी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें