जूनियर हाईस्कूल परिसर में भरा पानी। - संवाद
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से विद्यालय परिसर के खेल मैदान में लबालब पानी भर गया। जिससे छात्र-शिक्षक परेशान रहे।
भिनगा नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल भिनगा के परिसर में भी घुटनों तक पानी भर गया। उधर, जूनियर हाईस्कूल मैदान भी पानी से भर गया। जिससे छात्रों व शिक्षकों को कक्षा तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रधानाध्यापक अशोक पाठक ने बताया कि विद्यालय परिसर व मैदान के पानी का निकास न होने से हल्की बारिश होने पर भी परिसर में जलभराव हो जाता है। कई बार नगर पालिका प्रशासन व अधिकारियों से पत्राचार किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।