फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Wed, 07 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में बारिश के दौरान निकलते लोग।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दो बार हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि मंगलवार सुबह खिली धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तराई में अर्नब तूफान के दौरान हजारों किसानों की हजारों बीघा धान, मक्का और गन्ने की फसल गिर गई थी। खेतों में पानी भरने से किसान कई दिनों से जलनिकासी में जुटे हैं। इसी बीच सोमवार को फिर बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई।
भिनगा निवासी किसान सूरज, ननके और अखिलेश ने बताया कि खेतों में दोबारा पानी भर गया है। यदि फिर बारिश हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों के मुताबिक सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में पानी भरा रहने से धान की बालियों में अंकुरण का खतरा बना है। लगातार धूप निकलने पर नुकसान कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें