फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा बाजार ​स्थित ईदगाह से द्वारिका गांव जाने वाले मार्ग पर व्याप्त जलभरा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बारिश ने सफाई के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। गांव की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए गांवों में तैनात सफाईकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे ब्लाॅक मुख्यालय भी अछूता नहीं है। कार्य में रुचि न लिए जाने के कारण गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लाक मुख्यालय गिलौला व जमुनहा में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन


केस 1
जमुनहा बाजार स्थित ईदगाह से द्वारिका गांव व इंडो नेपाल हाइवे को जाने वाले मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जगह जगह क्षतिग्रस्त मार्ग व बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण आए दिन हो रही बरसात का पानी मार्ग पर ही भरा हुआ है। इसी मार्ग से होकर बच्चे विद्यालय भी जाते हैं। यही नहीं एसएसबी के जवान भी इसी मार्ग से होकर सीमा चौकी जाते हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।

केस 2
जमुनहा में बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय व आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम के सामने जलभराव की समस्या उत्पन्न है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले बच्चों का कीचड़ व जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है। इसकी कई शिकायत के बाद भी न तो नाली की सफाई कराई गई और न ही जल निकासी की व्यवस्था ही।
विज्ञापन


केस तीन
पटना वीरगंज को तहसील व ब्लाॅक मुख्यालय का दर्जा मिला हुआ है। यहां ब्लाॅक के सामने जलभराव के कारण सड़क तालाब बन चुकी है। यही स्थिति गोगा चौराहा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा जाने वाले मार्ग की भी है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।

केस चार
बौद्ध परिपथ के दोनों पटरियों पर बसा गिलौला ब्लॉक मुख्यालय की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। यहां हल्की बरसात में भी बौद्ध परिपथ सहित गिलौला खुटेहना मार्ग व सुविखा मोड़ पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे खराब स्थिति नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग की है। इस पर जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों सहित विद्यालय आने जाने वाले छात्रों को प्रत्येक मौसम में समस्या से जूझना पड़ रहा है।

सभी सफाईकर्मियों को समय समय पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद यदि कहीं कोई लापरवाही हो रही है तो जांच कराकर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- नंद लाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें