फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में जमकर बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शनिवार को पांचवें दिन भी रुक रुक कर झमाझम बरसात हुई। इससे खेत खलिहान ही नहीं मुख्य मार्ग भी कई स्थानों पर जलमग्न हो गए। जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। बारिश से पूरा जिला पानी से तरबतर हो गया। ऐसे में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में प्री मानसून की बरसात रुक रुक कर शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। शनिवार भोर शुरू हुई झमाझम बरसात दोपहर बाद तक जारी रही। इसके बाद कभी बूंदा बांदी तो कभी हल्की फुहारें पड़ी। इस दौरान चलने वाली उत्तरी हवा के कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। वहीं जिले में लगातार हो रही इस बरसात के कारण खेत पूरी तरह से जलमगभन हो गए हैं।
इससे भिनगा व इकौना नगर के मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियां भी अछूती नहीं रही। जगह जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का रह चलना दूभर बना हुआ है। वहीं आसमान पर छाए घने काले बादल व बीच बीच में पड़ने वाली रिमझिम फुहारों के बीच चलने वाली हवा से मौसम का मिजाज भी काफी नर्म हो गया। ऐसे में किसान धान की रोपाई करने में जुट गए।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव से नहर की पटरी क्षतिग्रस्त
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गिलौला के ग्राम तुलसीपुर के मजरा अड़राई के पास से होकर सरयू नहर खंड नानपारा गुजरी है। वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान नहर में काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। इसके चलते नहर का पानी पटरी के ऊपर से होकर बहने लगा था। जिससे नहर की पटरी कट गई थी। तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं विगत पांच दिनों से हो रही बरसात के कारण नहर के पास से काफी तेजी से पानी बह रहा है। इसके चलते पटरी की मिट्टी कट कर गिर रही है। इससे उस पर बनी पिच रोड भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इसकी शिकायत के बाद भी नहर विभाग की ओर से पटरी को दुरुस्त नहीं कराए जाने से बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के सामने आवागमन की समस्या हो सकती है। इससे क्षेत्र वासियों में नहर विभाग के प्रति नाराजगी है।
मार्ग बने नाला, कीचड़ से होकर आ जा रहे लोग
जिले में हो रही बरसात के बाद भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग खैरीमोड़ के निकट नाला बन चुका है। यही हाल भिनगा के नई बाजार, ईदगाह, पुरानी बाजार, तहसील परिसर, कृषि भवन परिसर, सब्जीमंडी मार्ग, तुलसीपुर बाजार, चिचड़ी चौराहा, बरदेहरा बाजार, दहाना बस अड्डा, दहाना तिराहा, पानी टंकी तिराहा, खलवा बाजार सहित अन्य स्थानों का भी है। जहां मार्ग के नाला बन जाने के कारण लोग कीचड़ से होकर आने जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें