फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से कहीं राहत कहीं आफत

Fri, 25 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिरंट क्षेत्र में गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में करीब एक पखवाड़े बाद बुधवार रात फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन फसलों के लिए यह संजीवनी साबित हुई। धान के साथ गन्ना, मक्का, मेंथा और अरहर की फसलों को फायदा पहुंचा है। वहीं, 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई स्थानों पर फसलें गिर गईं। मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान बढ़ सकता है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को तापमान में गिरावट से राहत मिली। आसमान में काले बादल छाने के बाद बारिश की फुहारें शुरू हुईं। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिंचाई की तैयारी कर रहे किसानों को बारिश से राहत मिली।
विज्ञापन


धान गिरने से नुकसान की आशंका
अड़राई निवासी अनोखे लाल यादव ने बताया कि बारिश फसलों के लिए मुफीद है। काशीपुरवा निवासी मनीष कुमार यादव ने कहा कि धान में बालियां निकल रही हैं। तेज हवा से फसल गिरने की आशंका है। सुजानडीह निवासी राम निवास ने बताया कि बारिश से धान, गन्ना, मक्का, मेंथा व अरहर को फायदा हुआ है।

गंधी कीट दिखे तो करें उपचार
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सितंबर में औसत वर्षा 1046 मिलीमीटर के सापेक्ष अब तक 679.9 मिलीमीटर हुई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 821.5 मिलीमीटर था। उन्होंने किसानों को खेत में पानी भरने पर निकासी करने की सलाह दी। गंधी कीट लगने पर कृषि रक्षा इकाइयों से कीटनाशक लेकर तत्काल छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें