फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए लगाई दौड़

विज्ञापन
भिनगा में रन फार यूनिटी में प्रतिभाग करते लोग। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल भिनगा में रन फार यूनिटी का आयोजन हुआ। इसे डीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित रन फार यूनिटी को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल युवक व युवतियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा तक एकता दौड़ लगाई। इसमें बालिका वर्ग में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा की छात्रा अनीता देवी प्रथम रहीं।
वहीं बालक वर्ग में धर्मेंद्र यादव प्रथम, रामेश्वर सिंह द्वितीय व विजय शंकर यादव तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन पीएन सिंह, सीओ भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव, सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा सहित अन्य जन प्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तो जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने मातहतों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मौजूद एलईडी वैन के माध्यम से छात्र छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर फिल्म दिखाई गई। इस इस दौरान परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व प्राईवेट विद्यालयों में स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी व रैली निकाली गई।
विद्यालयों में भी याद किए गए सरदार पटेल
इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती पर समारोह आयोजित हुआ। इसकी शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी में खास योगदान दिया था। उन्होंने छोटे रियासतों का विलय करवाकर भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था। वह आज भी लाखों युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं। इस दौरान विद्यालय में पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रुप प्रथम में विपिन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय में हिमांशु शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज इकौना में दौड़ व निबंध प्रतियोगिता हुई। चौधरी श्यामता प्रसाद महिला डिग्री कॉलेज में रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सुमन पटेल प्रथम, आरती पटेल द्वितीय, राजकुमारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में खुशबू वर्मा प्रथम, रीतू चौधरी द्वितीय व शिवानी पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। सभी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों को सरदार पटेल के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
एसपी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हुआ। इसकी शुरूआत पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी। वहीं थाना व चौकियों में प्रभारियों ने मातहतों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जबकि पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने मातहतों को शपथ दिलाई।
सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया
भाजपा जिला इकाई की ओर से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग कर सभी को एकता का संदेश दिया। भिनगा के दहाना तिराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन को भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता रहा है। जिन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में बांधकर एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना सर्वस्व राष्ट्र पर न्यौछावर कर दिया। वह एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने देश को सही मायने में राष्ट्र का स्वरूप प्रदान कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल के चरित्र व कार्यों से ही प्रेरणा लेकर भाजपा पूरी निष्ठा से देश की जनता के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से 370 को खत्म कर सरदार पटेल के सपने को साकार करते हुए भारत माता के सर पर मुकुट सुशोभित किया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें