फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यूरिया के लिए लगी कतार

Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सहकारी समिति पर खाद के लिए लगी भीड़।- संवाद
विज्ञापन
गिलौला। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं में पहली टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की जरूरत है, इसके लिए समितियों पर किसान उमड़ रहे हैं। शनिवार को साधन सहकारी समिति गिलौला पर भारी भीड़ उमड़ी और धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस पर सचिव को पुलिस बुलानी पड़ी, पुलिस की मौजूदगी में ही किसानों को यूरिया वितरित की गई।
विज्ञापन



एक बोरी यूरिया के लिए साधन सहकारी समिति गिलौला पर सुबह से ही किसानों की भीड़ देखने को मिली। किसानों की संख्या अधिक होने से धक्कामुक्की की नौबत बन गई। सचिव ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को एक-एक बोरी खाद का वितरण किया।

कई किसानों को खाद न मिलने से खाली हाथ घर लौटना पड़ा। किसान नरेंद्र, विक्रम व सुनील आदि ने बताया कि खाद की निजी दुकानों पर ओवररेटिंग हो रही है। इसके चलते ज्यादातर किसान समितियों का रुख कर रहे हैं और लंबी-लंबी लाइन लग रही है। किसानों ने मांग की कि अगर निजी दुकानों पर ओवररेटिंग को विभाग रोकवा दे, तो किसानों को आसानी से खाद मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें