फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीएम

Fri, 28 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व पार्टी पदा​धिकारी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बैठक की गई। इस दौरान बीएलओ, बीएलए व राजनीतिक दलों के अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों से पुनरीक्षण में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से ही पुनरीक्षण कार्य को बेहतर तरीके से शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सकता है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ ही जन प्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी इस कार्य में पूरे मनोयोग से सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व में वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को काफी संख्या में जमा किया जाए। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी की गई एसआईआर प्रश्नोत्तरी पदाधिकारियों के साथ साझा की गई। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, दिनेश कुमार गौतम, संजय कैराती पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विद्यामणि त्रिपाठी, एहसान चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सर्वजीत यादव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें