फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद मनोरोगी महिला ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बासगढ़ी निवासिनी एक मनोरोगी महिला ने पति से विवाद के शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आत्मदाह कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुर निवासी ठगई ने अपनी पुत्री गेंदावती (23) का विवाह दो वर्ष पूर्व बासगढ़ी निवासी राधेश्याम पुत्र जसकरन के साथ किया था। परिवारीजनों के अनुसार गेंदावती मनोरोगी थी। गौने के बाद से दंपत्ति परिवार से अलग रह रहे थे। शनिवार को राधेश्याम मजदूरी के लिए जा रहा था। इस दौरान खाना को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद राधेश्यान बिना खाना खाए मजदूरी के लिया निकाल गया। वहीं शनिवार दोपहर में घर में अकेली गेंदावती ने घर का अंदर से दरवाजा बंद कर घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया। आग की लपटों में घिरने के बाद वह सहायता के लिए शोर मचाने लगी। गेंदावती की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसकी जांच बचाया। इस दौरान गेंदावती पूरी तरह से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव व एसएसआई विक्रमादित्य ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां सीएचसी अधीक्षक डा. रवींद्र सोनकर ने प्रथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था। परिवारीजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह बताते हैं कि महिला के मायके वालों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें