फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना है प्राथमिकता : एमएलसी

Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सम्मेलन में ​शिक्षकों को संबो​धित करते एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी। -संवाद
विज्ञापन
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलास्तरीय सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों की हर समस्या दूर करने के लिए संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन


सम्मेलन में गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पूर्व की सरकार शिक्षकों को मानदेय दे रही थी, जिसे पुन: लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। संघ के जिलाध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन ही संगठन को समर्पित कर दिया है। हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसकी एकता में है। इसलिए शिक्षकों को संगठित रहकर अपनी मांगों को उठाना चाहिए, जिससे सरकार उनपर विचार करने के लिए बाध्य हो सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य श्यामता प्रसाद, ताराचंद यादव, मुन्ना लाल यादव, बलरामपुर के अशोक पांडेय, पंकज द्विवेदी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें