फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एपीके फाइलों से बचाव की दी जानकारी

Wed, 19 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में बुधवार को जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने महिलाओं व किशोरियों को एपीके फाइल के खतरों से सचेत किया। साइबर ठग आमंत्रण पत्र, आरपीओ चालान, गिफ्ट वाउचर या आवेदन पत्र के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इन पर क्लिक करने से वॉट्सऐप हैक हो जाता है और लोग साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं। ऐसी फाइल देखते ही उसे डिलीट करें और क्लिक बिल्कुल न करें। चौपाल में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। सोशल मीडिया की गोपनीयता सेटिंग्स के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। फर्जी लिंक और फिशिंग कॉल की पहचान करना सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें