राजपुर मोड़ चौकी में आयोजित पीस कमेटी की बैठक।
श्रावस्ती। सीओ भिनगा भरत पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि बारावफात पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। अगर किसी ने भी पर्व की खुशियों में खलल डालने का प्रयास किया तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।