फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं ताले में तो कहीं बदहाल सामुदायिक शौचालय, प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
गिरंट बाजार। ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शासन ने लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया। इनके संचालन की जिम्मेदारी महिला केयर टेकरों को दी गई है। सरकार उन्हें छह हजार रुपये मानदेय और शौचालय के रखरखाव के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह देती है। यानी एक शौचालय पर हर महीने नौ हजार रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद कई सामुदायिक शौचालयों का संचालन नहीं हो रहा है। कहीं ताला लटका है तो कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन



नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के मजरा गजफ्फरपुरवा निवासी अज्जू खान, इमाम खान, खुर्शीद खान आदि ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई नहीं होती। केयर टेकर भी नहीं आती हैं। पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों व राहगीरों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। शौचालय की सफाई व संचालन न होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन भी किया।


शौचालय की टोटियां बनी शोपीस

हरदत्तनगर गिरंट के मजरा लिहारे भट्ठा के पास बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार पानी की टंकी लगी है, लेकिन मोटर न होने से पानी नहीं आता। टोटियां शोपीस बनी हैं और पीछे की पाइप भी टूटी है। केयर टेकर के न आने से शौचालय निष्प्रयोज्य है।
विज्ञापन


ताले में कैद शौचालय

हरदत्तनगर गिरंट में बना शौचालय पड़ताल के दौरान ताले में बंद मिला। गांव निवासी अब्दुल सलाम, अमीन आदि ने बताया कि केयर टेकर संचालन के लिए नहीं आतीं और शौचालय अक्सर बंद रहता है। ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन



टीम भेजकर सभी शौचालयों की जांच करवाई जाएगी। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश कुमार, बीडीओ

सामुदायिक शौचालय

सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें