फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसीलदार इकौना को ज्ञापन सौंपते इकौना के व्यापारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। जीएसटी व मंडी शुल्क आदि करों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को व्यापारियों ने इकौना में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाल विरोध जताया। इस दौरान जीएसटी में खामियों को दूर करने के लिए व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इकौना को सौंपा।
विज्ञापन

तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडेय को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला व महामंत्री अनिल नैयर ने कहा है कि जीएसटी में 12,15,18 व 28 प्रतिशत की दरों को समाप्त कर 12 प्रतिशत टैक्स की एक दर लागू की जाए। एक लाख, दो लाख व पांच लाख रुपये वाले जुर्माने को कम कर पांच हजार, 10 हजार व 15 हजार किया जाए।
होटल रेस्टोरेंट की तरह कैटर्स व्यापारियों पर भी 18 प्रतिशत के स्थान पांच प्रतिशत कर लगाया जाए। लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, नगर निकायों में व्यापारियों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने मंडी शुल्क आदि करों में समानता की मांग की है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौधन, महामंत्री एहशान उल्ला चौधरी, आलमगीर, सुरेश गुप्ता, जावेद सिद्दीकी, सुभाष चंद्र, मोहित मिश्र, संजय गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने इकौना नगर में मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें