फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लाइनमैन की मौत पर प्रदर्शन, लगाया जाम

Mon, 11 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उल्लहवा उपकेंद्र के बाहर बिलखते परिजन -संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत काशीपुरवा निवासी निजी लाइनमैन विनोद कुमार आर्या (28) का शव शुक्रवार रात पहुंचा तो परिजन भड़क उठे। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र उल्लहवा पर प्रदर्शन किया। इसके बाद भाकियू जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के साथ करीब 20 मिनट तक बहराइच-जमुनहा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


सड़क जाम व प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसडीएम प्रवीण कुमार यादव, सीओ सतीश शर्मा व गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण लापरवाही पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

बिजली विभाग के जेई ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय से पत्राचार कर मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन




यह है पूरी घटना
विनोद कुमार आर्य एनसीसी लिमिटेड कंपनी में लाइनमैन पद पर तैनात थे। 29 जुलाई को वह शटडाउन लेकर बलिदानपुरवा में फॉल्ट सही करने गए थे। पोल पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहे थे कि अचानक आपूर्ति चालू हो गई। इससे वह झुलसकर नीचे गिर गए। आननफानन उन्हें पहले सीएचसी मल्हीपुर और फिर जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया था। वहां भी हालत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें