फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उन्नाव में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा मांग रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसके विरोध में बुधवार को रालोद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में रालोद जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा है कि उन्नाव में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा मांग रहे किसानों पर पुलिस ने प्रशासन के संरक्षण में लाठी चार्ज किया है, जो निंदनीय है। निर्दोष किसानों पर फर्जी तौर पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। घायल किसानों का उपचार नहीं कराया गया और न ही मुआवजा ही दिया गया।
ऐसे में रालोद पदाधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने व किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिल पर बकाया है। इसका जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में तिलकराम वर्मा, हरीराम भार्गव, संतराम वर्मा, लालजी गौतम, रिजवान, ननकऊ सहित अन्य लोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें