फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का करें प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान मतदान स्थलों पर किए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान बूथ पर मौजूद बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2021 के आधार पर जिले में संचालित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। जिसका जायजा लेने के लिए रोल प्रेक्षक व आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसबीएस रंगाराव शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे।
उन्होंने 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती के बूथ संख्या 307 प्राथमिक विद्यालय मदारा एवं 289 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भिनगा बूथ 135 प्राथमिक विद्यालय पांडे पुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गांव में जाकर पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन

जिससे अर्हता रखने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने बीएलओ को यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य को पूरी सुचिता के साथ संपादित करें। जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके। पुनरीक्षण कार्य के दौरान ईपिक रेशियो को भी बढ़ाया जाए।
साथ ही मृत्यु एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कार्यवाही भी की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा व तहसीलदार शिवघ्यान पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें