फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसआईआर कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा बैठक

Thu, 26 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के साथ डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसके बाद ईवीएम वेयरहाउस में का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की। इससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सकेगी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में यह अवश्य देख लें कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित तो नहीं है। यदि किसी का नाम छूट गया है तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका नाम सूची में जुड़वाएं।
इसके बाद दलों के प्रतिनिधि व अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट की निगरानी का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा से अरुण पांडेय, बसपा के दिनेश गौतम, कांग्रेस से यशोदा नंदन शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें