श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को संक्रामक रोग से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छात्रों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से डायरिया नियंत्रण की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के दौरान 15 जुलाई तक अभिभावकों को स्वस्थ आहार, सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल, शौचालय का उपयोग करने तथा हाथ धोने के तरीके की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यालयों में छात्रों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं 16 से 31 जुलाई तक अभियान के दौरान छात्रों को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। यहां छात्रों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के साथ ही दस्त की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान पोस्टर, स्लोगन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।