फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भिनगा में शोभायात्रा निकाली गई, जबकि इकौना में हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। भिनगा नगर में पानी टंकी स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के साथ लव-कुश की झांकी सजाई गई थी। वाल्मीकि समाज के लोग जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकी की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा सब्जी मंडी चौराहा, अस्पताल तिराहा, छावनी कुआं, ईदगाह और तहसील तिराहा होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं, इकौना के अंबेडकरनगर मोहल्ले में हवन-पूजन हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राकेश, रमेश चौधरी, विनय वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें